Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के 5 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

January 11, 2024

मंत्री बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के 5 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देने की वचनबद्धता पर चलते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में स्थित दफ्तर में 5 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने नए-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और ईमानदारी से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। इसलिए कर्मचारियों का कर्तव्य है कि वह हमेशा सेवा भावना से अपना डियूटी निभाएं।

डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाबियों से किए गए वादे अनुसार रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवा रही है ताकि युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए विदेश न जाना पड़े।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सपने को उजागर करते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि हमारी राज्य सरकार पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने की दिशा में काम कर रही है। जिस कारण पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया है। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरैक्टर सुखदीप सिंह झज्ज विशेष तौर पर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें