Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाइना नाइट यानी उपभोग इलेक्ट्रॉनिक्स विकास मंच लास वेगास में आयोजित

January 11, 2024

चाइना नाइट यानी उपभोग इलेक्ट्रॉनिक्स विकास मंच लास वेगास में आयोजित


यह फोरम सैन फ्रांसिस्को में स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास और मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के आयात और निर्यात के लिए चीनी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सह-प्रायोजित है। इसका उद्देश्य चीनी घरेलू उपकरण और उपभोग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों और अंतर्राष्ट्रीय समकक्षों के बीच जुड़ाव और सहयोग को बढ़ावा देना,

ब्रांड की जागरूकता और प्रभाव को बढ़ाना और लास वेगास में इस साल के उपभोग इलेक्ट्रॉनिक्स शो में भाग लेने वाली चीनी कंपनियों को प्रदर्शन और संचार करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। सैन फ्रांसिस्को में स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास की उप महावाणिज्य दूत ज़ो योंगहोंग ने अपने भाषण में कहा

कि इस मंच का आयोजन दुनिया के उपभोग इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के विकास की प्रवृत्ति के अनुरूप है और चीन-अमेरिका सहयोग के सामान्य हितों पर आधारित है। चीन और अमेरिका कई क्षेत्रों में समान हित साझा करते हैं, विशेष रूप से उपभोग इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में, और सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

चीन-अमेरिका संबंधों की अनिवार्य विशेषता पारस्परिक लाभ और समान जीत वाले परिणाम हैं। आशा है कि चीनी और अमेरिकी कंपनियां इंटरैक्टिव सहयोग को मजबूत करने के लिए “चाइना नाइट” मंच का उपयोग अच्छी तरह से करेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें