Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 17 : Ankita Lokhande ने Vicky Jain से कहा कि उन्हें लेना चाहिए ब्रेक

January 12, 2024

Bigg Boss 17 : Ankita Lokhande ने Vicky Jain से कहा कि उन्हें लेना चाहिए ब्रेक

मुंबईः बिग बॉस 17 के घर में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपनी सास की तीखी टिप्पणियों से काफी परेशान नजर आ रही हैं, जिसके बाद अभिनेत्री को पति विक्की जैन से ब्रेक लेने के बारे में पूछते देखा गया। अपनी सास की टिप्पणियों के बाद, अंकिता विक्की से बात कर रही थी कि कैसे कोई उन्हें नहीं समझता। चैनल द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में विक्की और अंकिता एक साथ गार्डन एरिया में नजर आ रहे हैं। विक्की उनसे पूूछ रहे हैं कि क्या गलत है। अंकिता ने कहा कि वह अपने रिश्ते के बारे में सोच रही थी कि कैसे वह सभी के लिए गलत साबित हो रही है।

अंकिता को यह कहते हुए सुुना जा सकता है, ‘‘मैंने सबसे बहुत प्यार किया है और अगर कोई ये सवाल उठाए तो मुझे वह चीज प्रभावित करती है। ऐसा महसूस होता है जैसे कोई भी वास्तव में मुझे समझने में सक्षम नहीं है। मैं हर दिन और अधिक निराश होती जा रही हूं।’ फिर, विक्की ने उनकी वह सारी बातें गिनानी शुरू कर दी जो उन्हें पसंद नहीं आई थी।

इस पर अंकिता पूछती हुई सुनाई देती हैं, ‘क्या आप ब्रेक लेना चाहते हैं?‘ विक्की समझ नहीं पाए कि उन्होंने अभी क्या कहा, और वह बात को दोबारा दोहराती है। प्रोमो विक्की के चेहरे पर हैरान भाव के साथ समाप्त होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें