Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

The Undertaker ने दो WWE दिग्गजों को लेकर दिया बड़ा बयान

January 13, 2024

The Undertaker ने दो WWE दिग्गजों को लेकर दिया बड़ा बयान

डब्लू डब्लू ई हॉल ऑफ फेमर द अंडरटेकर के पास सालों का अनुभव है। उन्होंने बहुत सारे रेसलर्स के साथ मैच लड़े हैं। रेसलिंग के इस दिग्गज ने हाल में अपनी पसंद के चार रेसलर्स चुने। यह चारों उस माउंट रशमोर का हिस्सा बनाए गए हैं, जिसमें सिर्फ बड़े कद वाले परफॉर्मर शामिल हैं। अंडरटेकर ने इसमें से दो लोगों के नाम हटा दिए। यह दोनों रेसलर्स पहले WWE का हिस्सा थे लेकिन बाद में इन्होंने AEW ज्वाइन कर ली थी। इस कारण से ही पूर्व टैग टीम चैंपियन ने इनका नाम अपनी लिस्ट में से हटा दिया था। मार्क हेनरी और पॉल वाइट (बिग शो) का नाम इस लिस्ट का हिस्सा नहीं बन सका।

सिक्स फीट अंडर विद मार्क कैलावे के साथ में टेकर ने योकोजूना और वेडर का नाम लिया लेकिन इन दोनों का नाम हटा दिया। आपको बताते चलें कि दोनों ही रेसलर्स का अंडरटेकर के साथ मैच हो चुका है। मार्क हेनरी ने तो WrestleMania 22 में अंडरटेकर के खिलाफ हुए अपने मैच के बारे में भी बताया था। अंडरटेकर ने एक मजाकिया लहजे में ऐसा करने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा,- “क्या मैं एक मेंशन लिस्ट बना सकता हूं? ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे पास कई अच्छे रेसलर्स थे, जैसे मार्क हेनरी, वह साइज में काफी बड़े हैं। ऐसे ही द बिग शो भी बहुत बड़े थे। आपको हमारी कंपनी नहीं छोड़नी चाहिए थी। आपको उस दूसरी जगह नहीं जाना चाहिए था। इसकी वजह से आप आखिरी चार का हिस्सा नहीं बन पाए।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें