Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने मालिकाना हक के लिए Sector-17 अंडरपास में जुटे लोग, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

January 13, 2024

अपने मालिकाना हक के लिए Sector-17 अंडरपास में जुटे लोग, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

चंडीगढ़ (दिनेश) : कड़ाके की ठंड के बावजूद शनिवार को बड़ी संख्या में शहर के लोग सेक्टर-17 स्थित अंडरपास में अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए जमा हुए। समाजसेवी प्रेमपाल चौहान के नेतृत्व में लोगों ने ह्यूमन चेन यानी मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन के प्रति अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन लंबे समय से शहर की विभिन्न कालोनियों के लाेगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। चौहान ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां भी लोगों को लुभावने वायदे देकर बाद में गायब हो जाती हैं। इसलिए उन्होंने ऐलान किया कि वे शहर की कालोनियों के लोगों की समस्याओं के लिए नए राजनीतिक दल ‘आपकी आवाज पार्टी’ शुरू करने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के साथ ही इस नई पार्टी का भी आगाज हुआ है। चौहान ने कहा कि धनास की ईडब्ल्यूएस कालोनी में 8 हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। प्रशासन ने उन्हें आज तक उनके मकानों का मालिकाना हक नहीं दिया। यही हाल शहर की अन्य कालोनियों का भी है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की ओर से आए दिन लाेगों को नोटिस भेजकर तंग किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने कहा है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ आने वाले समय में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे।

चौहान ने कहा कि आपकी आवाज पार्टी शहर के अन्य मुद्दों को भी लगातार प्रशासन व नगर निगम के समक्ष उठाएगी। उन्होंने कहा कि वे आपकी आवाज पार्टी की तरफ से शहर के सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए भी लड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें