Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुखबीर सिह बादल ने पंजाबियों को शिरोमणी अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा को अपना समर्थन देने की करी अपील

January 14, 2024

सुखबीर सिह बादल ने पंजाबियों को शिरोमणी अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा को अपना समर्थन देने की करी अपील

श्री मुक्तसर साहिब: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाबियों से राज्य और उसके लोगों के भविष्य को बचाने के लिए 1 फरवरी से शुरू होने वाली पंजाब बचाओं यात्रा को अपना पूरा समर्थन देने की अपील की है।

यहां ऐतिहासिक माघी मेले में एक विशाल राजनीतिक सम्मलेन को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ हमें पंजाब को आम आदमी पार्टी के साथ साथ उसके मुख्यमंत्री भगवंत मान से बचाना है, जिन्होने राज्य को दिवालिया बना दिया और सभी मोर्चों पर समाज के हर वर्ग को धोखा देकर पंजाब की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है’’।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने उन सभी अकाली नेताओं से भी अपील की , जो किसी न किसी बहाने से अपनी मूल पार्टी से अलग हो गए, उनसे अपनी मां पार्टी में वापिस आने की अपील की है। उन्होने कहा, ‘‘ हमारा राज्य कांग्रेस और आप पार्टी के हमले का शिकार है, ये दोनों वर्तमान दुर्दशा के लिए संयुक्त रूप से जिम्मेदार है। पंजाब को शीर्ष पर लेकर जाने के लिए हमें उनके नापाक गठबंधन को हराना होगा’’। उन्होने कहा कि अकाली दल जैसी क्षेत्रीय पार्टी ही, जिसका एकमात्र मकसद पंजाबियों की भलाई की रक्षा करना और उनके अधिकारों को सुरक्षित कर राज्य को आगे लेकर जाना है। उन्होने कहा, ‘‘ यह सरदार परकाश सिंह बादल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी’’।

सरदार बादल ने पंजाबियों से कांग्रेस और आप पार्टी दोनों के असली चेहरे पहचानने का भी आग्रह किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने 1984 में दिल्ली और देश भर में सिखों के कत्लेआम को प्रायोजित करने के अलावा श्री दरबार साहिब पर टैंकों और तोपों से हमला किया था। उन्होने कहा कि इसी तरह आप सरकार ने सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब पर शांतिपूर्ण ढ़ंग से पाठ कर रही संगत पर गोलियां चलवाई गई। उन्होने कहा कि दोनो पार्टियां पंजाब विरोधी हैं और अकाली दल को कमजोर करने के लिए मिलीभगत की है, क्योंकि वे जानते हैं कि एकमात्र अकाली दल ही उनके नापाक मकसद को हासिल करने की राह में रोड़ा अटका रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में सीधा बोलते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ आप उस मुख्यमंत्री पर कैसे भरोसा कर सकते हैं, जिसे नशे में होने के कारण फै्रंकफर्ट जहाज से उतार दिया गया था’’। उन्होने कहा कि भगवंत मान गृहमंत्री के रूप में नाकाम रहे हैं, क्योंकि वह अपने विधायकों को ड्रग तस्करों से मासिक राशि लेने से रोकने में नाकाम रहे हैं, जो पुलिस को ड्रग किंग पिन के खिलाफ कार्रवाई करने से रोक रहे हैं। उन्होने यह भी बताया कि कैसे राज्य का उद्योग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर पलायन कर रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में विफल रहे हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सिख समुदाय से आग्रह किया कि वे अपने बीच के गददारों को पहचाने जो पंथ में एकता बनने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होने कहा, ‘‘ श्री अकाल तख्त साहिब पर सरदार सुखबीर सिंह बादल की स्पष्ट दिल से माफी से ऐसी नापाक ताकतें परेशान हो गई हैं। उन्होने संगत से पंथ को मजबूत करने के लिए आगामी एसजीपीसी चुनावों में अपना वोट दर्ज कराने की अपील की है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सिकंदर सिंह मलूका, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा,ने पंजाब में शांति की रक्षा करने के साथ साथ अभूतपूर्व विकास की अध्यक्षता करने और अद्धितीय सामाजिक भलाई योजनाओं और लाभों को शुरू करने में मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल की भूमिका के बारे बात की। नेताओं ने कहा कि सरदार सुखबीर सिंह बादल सरदार बादल की विरासत का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होने पंजाबियों से पंजाब में शांति और समृद्धि का युग वापिस लाने में अकाली दल का समर्थन करने की अपील की है।

इस अवसर पर बीबी हरगोबिंद कौर , पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह बरकंदी और श्री मुक्तसर साहिब के जिला अध्यक्ष प्रीतइंदर सिंह सम्मेवाली ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें