Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद में सर्दी के चलते DC ने पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां बढ़ाई

January 16, 2024

फतेहाबाद में सर्दी के चलते DC ने पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां बढ़ाई

हरियाणा: फतेहाबाद के उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने 20 जनवरी तक पांचवीं कक्षा तक की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि कड़ाके की सर्दी को देखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग ने तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। चौथी और पांचवीं की कक्षाओं की छुट्टियों का फैसला डीसी अपने स्तर पर लेंगे। मगर इस बीच हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने कड़ाके की सर्दी की चेतावनी जारी की हुई है। वहीं स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। स्कूल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक खोले जाएंगे। फतेहाबाद के उपायुक्त ने पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टी बढ़ा दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें