Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद में लगातार बढ़ता जा रहा ठंड का कहर, 20 जनवरी तक शुष्क रहेगा मौसम

January 16, 2024

फतेहाबाद में लगातार बढ़ता जा रहा ठंड का कहर, 20 जनवरी तक शुष्क रहेगा मौसम

धुंध और ठंड गेहूं और सरसों की फसल के लिए फायदेमंद है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि दिन में अगर धूप निकलती है और सुबह-शाम धुंध रहती है,तो यह गेहूं की फसल के लिए सोने पर सुहागा होगी। अगर धूप नहीं निकलती तो गेहूं की फसल पीली पड़नी शुरू हो जाएगी।

प्रदेश में 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर 18 जनवरी तक रहने का अनुमान है।

प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग का मानना है कि उत्तर-पश्चिमी शीत लहर चलने से दिन के तापमान में हलकी बढ़ोतरी होगी और रात के तापमान में और गिरावट आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें