Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reliance Jio का Republic Day ऑफर : 2999 रुपए के रिचार्ज पर 3 हजार से अधिक के कूपन जीतने का मौका

January 16, 2024

Reliance Jio का Republic Day ऑफर : 2999 रुपए के रिचार्ज पर 3 हजार से अधिक के कूपन जीतने का मौका

नई दिल्ली : रिलायंस जियो अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए रिपब्लिक डे ऑफर लेकर आया है। ऑफर के तहत 2999 रु का रिचार्ज करवाने पर ग्राहक को 3 हजार रु से अधिक के कूपन मिलेंगे। इन कूपन्स का इस्तेमाल शॉपिंग, ट्रैवलिंग और खाने पीने के बिल भरने में किया जा सकता है। जैसे ही ग्राहक जियो का प्लान रिचार्ज करवाएगा उसको मिलने वाले कूपन तुरंत ही MyJio ऐप में दिखाई देने लगेंगे। ऑफर का फायदा केवल 31 जनवरी तक ही उठाया जा सकता है।

सबसे पहले बात शॉपिंग की, रिलायंस के AJIO ऐप से 2499 रुपये की न्यूनतम खराददारी पर ग्राहक को 500 रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही टीरा से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने पर ग्राहक 30% का डिस्काउंट मिलेगा। जोकि अधिकतम 1000 रु तक हो सकता है। रिलायंस डिजिटल से कम से कम 5000 रु की खरीद पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी, रिलायंस डिजिटल पर अधिकतम छूट सीमा 10 हजार रु तक सीमित है।

ट्रैवलिंग: इक्सिगो से हवाई टिकट बुक करने पर 1500 रुपये तक की छूट मिलेगी। 1 यात्री टिकट पर 500 रुपये, 2 यात्रियों पर 1000 रुपये और 3 यात्रियों पर 1500 रुपये की छूट निश्चित की गई है। खाने के शौकीन भी स्विगी ऐप से खाना बुक कर 125 रु तक की छूट ले सकते हैं। पर ऑर्डर कम से कम 299 रु का होना चाहिए।

अधिक से अधिक कूपन जीतने के लिए ग्राहक अपने नंबर पर जितने चाहे उतने रिचार्ज कर सकता है। इस ऑफर के तहत जीते गए कूपन दूसरे जियो नंबर पर ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे। हालाँकि, कूपन दोस्तों/परिवार के साथ साझा किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इस दिन है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें