Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Messi ने टाइब्रेकर में Holland को हराकर फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता

January 17, 2024

Messi ने टाइब्रेकर में Holland को हराकर फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता

लंदन : अर्जेंटीना के लियोनेल मैस्सी ने अर्लिंग हालैंड को टाइब्रेकर में हराकर फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर का पुरस्कार जीता। राष्ट्रीय टीम के कोचों, कप्तानों, चुनिंदा पत्रकारों और प्रशंसकों द्वारा ऑनलाइन की गई वोटिंग के आधार पर मैस्सी और हालैंड दोनों को 48 अंक मिले।

टाइब्रेकर में फैसला राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों द्वारा ‘5 प्वाइंट’ स्कोर या पहले स्थान पर रखे जाने के आधार पर किया गया। मैस्सी को 15 साल में आठवीं बार यह पुरस्कार मिला है। काइलियान एमबाप्पे तीसरे स्थान पर रहे। कोई भी खिलाड़ी पुरस्कार लेने नहीं पहुंचा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें