Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Today: देश में कोहरे और सर्दी का कहर जारी, जानिए इन इलाको में मौसम का हाल

January 19, 2024

Weather Today: देश में कोहरे और सर्दी का कहर जारी, जानिए इन इलाको में मौसम का हाल

आपको बता दें कि, देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठिठुरन जारी है। उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक कोहरा और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री से 7 डिग्री सेल्सियम के बीच दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।

जानिए इन इलाको में मौसम का हाल

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना में सबसे कम 3.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, नारनौल, जींद, रेवाड़ी सहित कई स्थानों पर शीतलहर का कहर जारी है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया।

वहीं, राजस्थान के गंगानगर, जैसलमेर और पिलानी में मौसम काफी सर्द रहा। नारनौल बृहस्पतिवार की रात तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।पिलानी में 4.9 डिग्री, अलवर में 5.5, जयपुर में 5.7 और गंगानगर में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

कश्मीर में ठंड और शीत लहर जारी:

कश्मीर में भी ठंड और शीत की लहर जारी रही है, जबकि जम्मू में शुक्रवार को मौसम में सुधार हुआ। मौसम विभाग विभाग ने 21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिवसीय चिल्लई कलां के बाकि हिस्से के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5, कटरा में 6.4, बटोटे में माइनस 1.7, भद्रवाह में माइनस 0.4 और बनिहाल में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 4.9, गुलमर्ग का माइनस 3.6 और पहलगाम का माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें