Last Updated: November 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘नाइट डोमिनेशन’ : CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर देर रात खुद उतरे सड़कों पर; CIA स्टाफ व नाकों की औचक चैकिंग

November 30, 2026

‘नाइट डोमिनेशन’ : CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर देर रात खुद उतरे सड़कों पर; CIA स्टाफ व नाकों की औचक चैकिंग

जालंधर : शहर में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी के तहत पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने ‘नाइट डोमिनेशन’ अभियान के अंतर्गत देर रात खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले सी.आई.ए. स्टाफ का औचक निरीक्षण किया और उसके बाद शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में लगाए गए नाका प्वाइंट्स पर पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली व मुस्तैदी को परखा।

देर रात अचानक सी.आई.ए. स्टाफ पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से चल रहे ऑपरेशनों और पेंडिंग मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियानों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। कमिश्नर भुल्लर ने स्पष्ट किया कि रात्रि के समय क्राइम ब्रांच और सी.आई.ए. की टीमें पूरी तरह सक्रिय रहें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

 

सी.आई.ए. स्टाफ के निरीक्षण के उपरांत पुलिस कमिश्नर का काफिला शहर के हृदय स्थल माने जाने वाले भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) सहित अन्य प्रमुख नाका प्वाइंट्स पर पहुंचा। वहां तैनात पुलिस बल की सतर्कता की जांच करते हुए उन्होंने नाका इंचार्जों से ड्यूटी रोस्टर और चेकिंग प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रात के समय शहर की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होती है, इसलिए ड्यूटी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें