Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2023 में चीन का ऑटोमोबाइल निर्यात पहली बार दुनिया के पहले स्थान पर

January 19, 2024

वर्ष 2023 में चीन का ऑटोमोबाइल निर्यात पहली बार दुनिया के पहले स्थान पर

चीनी राज्य परिषद ने 19 जनवरी को न्यूज ब्रीफिंग आयोजित कर वर्ष 2023 में औद्योगिक और सूचना विकास की स्थिति का परिचय दिया।

इस मौके पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति ने कहा कि वर्ष 2023 में चीन में ऑटोमोबाइल उद्योग के विकास में उल्लेखनीय प्रगति हुई। पूरे साल में उत्पादन और बिक्री दोनों तीन करोड़ से अधिक रही, जो इतिहास में नया रिकार्ड है। ऑटोमोबाइल निर्यात पहली बार दुनिया के पहले स्थान पर रहा।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में चीन में ऑटोमोबाइल के उत्पादन और बिक्री क्रमशः 3 करोड़ 1 लाख 61 हजार और 3 करोड़ 94 हजार रही, जो वर्ष 2022 की तुलना में क्रमशः 11.6 प्रतिशत और 12 प्रतिशत अधिक है। ऑटोमोबाइल के उत्पादन और बिक्री लगातार 15 सालों से दुनिया के पहले स्थान पर रही। ऑटोमोबाइल का निर्यात 49 लाख 10 हजार रहा, जो वर्ष 2022 की तुलना में 57.9 फीसदी ज्यादा है और पहली बार दुनिया के पहले स्थान पर रहा। ऑटोमोबाइल विनिर्माण उद्योग का औद्योगिक वर्धित मूल्य साल 2022 से 13 प्रतिशत अधिक है।

नवीन ऊर्जा वाहन का उत्पादन और बिक्री फिर भी दुनिया में आगे है, जो क्रमशः 95 लाख 87 हजार और 94 लाख 95 हजार रही और वर्ष 2022 से 35.8 प्रतिशत और 37.9 प्रतिशत अधिक है। नवीन ऊर्जा वाहन की बिक्री नए ऑटोमोबाइल की कुल बिक्री का 31.6 फीसदी थी। नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्यात 12 लाख 3 हजार रहा, जिसकी वृद्धि दर 77.6 प्रतिशत है।

अनुमान है कि वर्ष 2024 में चीन में ऑटोमोबाइल का उत्पादन 3 करोड़ 10 लाख होगा और नवीन ऊर्जा वाहन का उत्पादन 1 करोड़ 15 लाख होगा। आने वाले समय में चीन नवीन ऊर्जा वाहन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को तेज करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें