Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान…तो आजमाएं ये आसान से तरीके,पैर रहेंगे कोमल

January 20, 2024

सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान…तो आजमाएं ये आसान से तरीके,पैर रहेंगे कोमल

सर्दी के मौसम में एड़ियों का फटना साधारण सी बात है। इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में आपको बताएँगे जो बहुत आसान हैं और लाभदायक भी है:

जानिए एड़ियां फटने के कारण:
1. पैरों की देखभाल ठीक से नहीं करने से भी एड़ियां फट सकती है।
2. थायरॉइड की बीमारी भी इसका मुख्य कारण हो सकती है।
3. एड़ियां फटने की मुख्य वजह शरीर में कैल्शियम की कमी होती है।
4. बिना जूते-चप्पल के चलने से भी एड़ियां फटती हैं।

एड़ियों को ठीक करने में ये घरेलू नुस्खे हैं असरदार:

# गुनगुने पानी में नींबू, ग्लिसरीन, गुलाब जल डाल एड़ियां भिगोएं। फिर स्क्रब करें, पैरों को धोकर सुखाएं और मोजे पहन लें।

# नारियल तेल से मॉलिश करके सुबह पानी से धो भी सकते हैं।

# केला, एवोकाडो पेस्ट लगाने के बाद गुनगुने पानी से धोएं।

# पानी में शहद मिलाकर एड़ियां भिगोने से भी राहत मिलती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें