Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज हम सब की दीपावली है : मुख्यमंत्री धामी

January 22, 2024

आज हम सब की दीपावली है : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजन हवन किया और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि देवभूमि के हर एक बच्चे के मन में भगवान राम विराजते हैं। यहां का कंकड़-कंकड़ शंकर है और देवभूमि के लोगों के लिए एक अपार उत्सह, अपार खुशी और स्वर्णमि दिन और क्षण है। पूरे देवभूमि के लोगों ने इस पूरे पखवाड़े को भगवान राम को समर्पति किया। जगह-जगह मंदिरों में भजन कीर्तन, स्वच्छता अभियान, राम धुन, दीपोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज हम सब की दीपावली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें