Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में आयोजित राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोहों में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा

January 22, 2024

चंडीगढ़ में आयोजित राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोहों में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा

चंडीगढ़: श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर चंडीगढ़ में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी व प्रदेश कार्यलय सचिव मनीष शर्मा विशेष रूप से सभी कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपने जीवन में साक्षी होना हम सब के लिए एक दिव्य और आलौकिक पल है। हम कितनी ही पीढ़ियों से इस घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो आज पूर्ण हुई है। आज पूरे देश ही नहीं, बल्कि विश्व भर में माहौल राममय है। चंडीगढ़ की भी गली, बाज़ार, सड़कें, संस्थान सब भगवा रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं। शहर में सही मान्यों में दिवाली जैसा उत्सव प्रतीत हो रहा है। उन्होनें बताया कि उन्हें यह देखकर बहुत ही उत्साह व हर्ष महसूस हो रहा है कि लोग जाति, पंथ, धर्म से ऊपर उठकर प्रभु श्री राम के इस दिवस को बहुत ही श्रद्धा से मना रहे हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए अरुणदीप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सेक्टर 19 की मेन मार्किट, पालिका बाज़ार, रेहड़ी मार्किट, सेक्टर 20 के मंदिर, सेक्टर 34 मार्किट, गांव बुढ़ैल, सेक्टर 47, सेक्टर 15 की मार्किट और सेक्टर 26 की ग्रेन मार्किट में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर वहां महापौर अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष, रामवीर भट्टी, कैलाश जैन, प्रदेश कार्यालय सचिव मनीष शर्मा, भूपिंदर शर्मा, बलजिंदर गुजराल, मोहित सूद, संजय गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें