Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसान का हुआ लाखों का नुकसान, चारे के लिए एकत्रित पराली आग लगने से हुई राख

January 24, 2024

किसान का हुआ लाखों का नुकसान, चारे के लिए एकत्रित पराली आग लगने से हुई राख

नारनौंद: गांव बास बादशाहपुर के एक किसान की पराली में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की गाड़ी दोबारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आज पर काबू नहीं पाया जा सका है। किसान को पराली जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जिसके कारण किसान व ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसान बास बादशाहपुर निवासी बिजेंद्र ने बताया कि बास से पुट्ठी रोड पर उसने पशुओं के चारे के लिए करीब साढे तीन सौ एकड़ की धान की पराली को खरीद कर एकत्रित किया हुआ था। पराली को काटकर राजस्थान में पशुओं के चारे के रूप में भेजा जाता है। जिसके लिए उसने गांव बास से पुट्ठी रोड़ पर करीब दो एकड़ में लाखो रुपए की पराली खरीदकर एकत्रित की हुई है। उसके ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही थी। जिसमें सोमवार शाम को अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण पराली में आग लग गई। आग बहुत तेजी से पराली में फेल गई। इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी व ग्रामीणों ने स्प्रे पम्प से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देर शाम तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन तब तक लाखो रुपये की पराली जलकर राख हो गई। किसान बिजेंद्र ने सरकार से पराली के मुआवजे की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें