Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आख़िर क्यों पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी

January 24, 2024

आख़िर क्यों पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर और हाल ही में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की। कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों को फिलहाल अयोध्या राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी। सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने सुझाव दिया कि भारी भीड़ के कारण और प्रोटोकॉल वाले वीआईपी की वजह से जनता परेशान होगी। इस असुविधा को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को मार्च में अयोध्या की अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए। इससे पहले राम मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को भी रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बताया गया कि दोपहर तक लगभग तीन लाख लोगों ने भगवान के दर्शन किए। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके अगले दिन मंगलवार को राम मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खोल दिए गए थे। इस दौरान छह लाख से ज्यादा भक्तों ने भगवान के दर्शन किए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें