Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में हुआ दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की हुई मौत

January 25, 2024

Jalandhar में हुआ दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की हुई मौत

जालंधर (पंकज) : अंबेडकर चौंक के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां देर रात एक्टिवा सवार युवकों की अंबेडरकर चौंक पर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों युवक सड़क पर काफी देर तक भीषण ठंड में गिरे रहे, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान आशीष पुत्र स्वर्ण निवासी पुरानी कोटली गांव बंबिया, तरनप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी न्यू आदर्श नगर के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि एक्टिवा पर सवार होकर युवक कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी टक्कर ट्रैक्टर ट्राली के साथ हो गई।

जानाकारी देते हुए थाना 4 के प्रभारी ने बताया कि उन्हें देर रात घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया, जहां दोनों की ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें