Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेपाल ने चीनी बंदरगाह द्वारा निर्यातित माल के पहले बैच का पारगमन किया

January 26, 2024

नेपाल ने चीनी बंदरगाह द्वारा निर्यातित माल के पहले बैच का पारगमन किया

पिछले साल सितंबर में चीन के माध्यम से आयातित माल के पहले बैच के पारगमन के बाद, नेपाल ने चीन-नेपाल पारगमन परिवहन समझौते के ढांचे के तहत 25 जनवरी को चीन के माध्यम से माल के पहले बैच का निर्यात किया।

उस दिन नेपाल से जापान को निर्यातित सामान में मुख्य रूप से इंस्टेंट नूडल्स हैं जो थ्येनचिन बंदरगाह के माध्यम से स्थानांतरित किए जाएंगे। नेपाली उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा दुवाड़ी ने इस बारे में आयोजित एक समारोह में भाषण देते हुए कहा कि तीसरे देशों में चीन के निरंतर निर्यात के माध्यम से सहयोग के लिए नई जगह खुलेगी, आर्थिक लचीलेपन और नवाचार से जीवन शक्ति में वृद्धि होगी। यह इसका द्योतक है कि नेपाल-चीन आर्थिक सहयोग में नया अध्याय जोड़ा जाएगा।

वहीं, नेपाल में चीनी राजदूत छन सोंग ने भाषण देते हुए कहा कि चीन सक्रिय रूप से चीन और नेपाल के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा दे रहा है। विश्वास है कि अधिक भूमि बंदरगाहों के खुलने और सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण और उन्नयन के साथ, नेपाल के लिए चीन के माध्यम से माल आयात और निर्यात करने का समय और लागत और कम हो जाएगी।

बता दें कि चीन और नेपाल ने साल 2016 और साल 2019 में क्रमशः पारगमन परिवहन समझौते और समझौते के प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए, जिससे नेपाल को चीन के 4 समुद्री बंदरगाहों और 3 भूमि बंदरगाहों के माध्यम से पारगमन की अनुमति मिल गई। पिछले साल सितंबर की शुरुआत में, नेपाल द्वारा वियतनाम से आयातित 15 टन हल्दी पाउडर थ्येनचिन बंदरगाह और चांगमु-तातोपानी बंदरगाह के माध्यम से नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचा था।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें