Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरेली में डबल मर्डर का मामला आया सामने, हमलावरों ने दोनों के सिर में मारी गोली

January 27, 2024

बरेली में डबल मर्डर का मामला आया सामने, हमलावरों ने दोनों के सिर में मारी गोली

बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में रात बड़ा बाईपास किनारे लालपुर गांव के पास प्राइवेट नर्सरी के संचालक मां-बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राथमिक तौर पर महिला की बेटी से रिश्ता टूटने की रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। एसएसपी, एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस और एसओजी की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। छह महीने पहले ही डोहरा गांव निवासी मीना देवी (44) और उनके बेटे नेत्रपाल (20) ने हाईवे किनारे नर्सरी का काम शुरू किया था।

शुक्रवार रात करीब 10 बजे कोई ग्रामीण नर्सरी पर पहुंचा तो उसने कोठरी के बाहरी हिस्से में नेत्रपाल का शव पड़ा देखा। पास में ही उसकी मां मीना देवी का शव पड़ा था। दोनों के सिर पर जख्म थे। खून निकल रहा था। दोनों के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। ग्रामीण की सूचना पर अहलादपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद ही इज्जत नगर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, एसएसपी सुशील घुले, एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ थर्ड अनीता चौहान के साथ ही एसओजी और सर्विलांस टीम भी पहुंच गई। जांच पड़ताल में नर्सरी से कमाई की रकम और महिला के जेवर भी सुरक्षित मिले। इससे साफ हो गया कि किसी ने हत्या के इरादे से ही धावा बोला था। शुरू में जमीन के विवाद में मां-बेटे की हत्या की आशंका जताई जा रही थी लेकिन परिवार ने पूछताछ में शक दूसरे लोगों पर जताया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें