Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नौकर को चप्पल से पीटते हुए नजर आए Rahat Fateh Ali Khan, Video Viral होने पर दी ये सफाई

January 28, 2024

नौकर को चप्पल से पीटते हुए नजर आए Rahat Fateh Ali Khan, Video Viral होने पर दी ये सफाई

सिंगर राहत फतेह अली खान को पूरी दुनिया जानती है। उनकी आवाज़ सभी के दिलों पर राज करती है ओर हर एक पीढ़ी को उनके गाने सुनना बेहद पसंद है। गीत के उस्ताद राहत फतेह अली खान एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नौकर को पीटते नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान दिख रहा है। जानिए क्या है इस वीडियो के पीछे का मामला।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक आदमी को बेरहमी से चप्पल से पीटता दिख रहा है और उसपर चिल्ला रहा है कि कहां है मेरी बोतल। इसके बाद वो नौकर को घसीटते हुए भी दिखते हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया है सोशल मीडिया पर लोग इसे धड़ल्ले से शेयर करने लगे।लोगों के मुताबिक इस वीडियो में जो शख्स पीटता हुआ नजर आ रहा है उसे फैंस राहत फतेह अली खान बता रहे हैं।

फैंस ट्वटर पर ये वीडियो शेयर करते हुए ये दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो राहत फतेह अली खान का है और जो शराब की बोतल के लिए अपने नौकर को पीट रहे हैं। वहीं कउछ फैंस जमकर काॅमेंच कर सिंग को ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोई उन्हें नशे में धुत्त कह रहा तो कोई उन्हें बेरहम कहता हुआ दिखाई दे रहा।

हालांकि जैसे ही राहत फतेह अली खान को इस वायरल वीडियो की खबर पता चली उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी सच्चाई बताई है। राहत फतेह अली खान ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि, ये जो वीडियो आप लोग देख रहे हैं, ये एक उस्ताद और शागिर्द के आपसी मामले की बात है। इसके बाद वो जिसे चप्पल से पीटते नजर आते हैं उससे भी फैंस को ये कहकर मिलवाते हैं कि ये वो शागिर्द हैं जो मेरा बच्चा है।

इसके आगे राहत फतेह अली खान कहते हैं कि उस्ताद और शागिर्द का रिश्ता ऐसा है कि जब कोई शागिर्द अच्छा काम करता है तो हम उतना ही प्यार भी देते हैं और अगर कोई गलती हो जाती है तो हम उसको सजा भी देते हैं। इसके आगे राहत अपने शागिर्द को इसपर सफाई देने के लिए कहते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के देखे कि आखिर राहत के शागिर्द ने इस पूरे मामले पर क्या कहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें