Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिग्नल फेल, घने कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आया कर्मचारी, कटने से मौके पर मौत

January 28, 2024

सिग्नल फेल, घने कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आया कर्मचारी, कटने से मौके पर मौत

हरियाणा के पलवल में चारी – सोलखा के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। रेलवे विभाग में एसएनटी के पद पर तैनात उदयपुर (बिहार) निवासी रोहतास अपने साथी के साथस लाइनों पर कुछ ठीक करने के लिए गया था। रात को घना कोहरा था और रेलवे का सिग्नल फेल होने से मालगाड़ी आ गई।

मालगाड़ी जब रोहतास और उसके साथी के पास पहुंच गई तो रोहतास का साथी भाग गया जबकि रोहतास मौके पर ही रह गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। रोहतास की मौके पर ही मौत हो गई। रोहतास के साथी ने ही रेलवे पुलिस को उसके ट्रेन के नीचे कटकर मारे जाने की सूचना दी।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

जिला जीआरपी प्रभारी चंद्रपाल ने कहा कि उन्हें भी देर रात रोहतास के साथी ने फोन कर सूचना दी थी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवा दिया था। उन्होंने कहा कि हादसा सिग्नल फेल होने के कारण हुआ. घना कोहरा होने से रोहतास को ट्रेन दिखाई नहीं दी।

चंद्रपाल ने कहा कि रोहतास अपने परिवार के साथ होडल में किराए का मकान रहता था। हादसे के बारे में उसके परिवार वालों को बता दिया था और पोस्टमार्टम के बाद डैड बॉडी उन्हें सौंप दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें