Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंहगा पड़ा मित्तरां नूं शौंक हथियारां दा-ब्रेकअप के बाद इम्प्रेस करने के लिए भेजी हथियारों के साथ Video; दीवानगी का भूत उतारने के लिए माशुका ने पहुंचाई थाने

January 29, 2024

मंहगा पड़ा मित्तरां नूं शौंक हथियारां दा-ब्रेकअप के बाद इम्प्रेस करने के लिए भेजी हथियारों के साथ Video;   दीवानगी का भूत उतारने के लिए माशुका ने पहुंचाई थाने

हरियाणा में सोनीपत के गांव कामी निवासी एक युवक की मुश्किलें उसकी पूर्व माशुका ने ही बढ़ा दी हैं। माशुका ने आशिक के सिर पर सवार दीवानगी के भूत को उतारने का पक्का बंदोबस्त कर दिया है। ब्रेकअप के बाद फुकरे आशिक ने गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए जो हथियारों के साथ वीडियो भेजे थे वह उसने थाने में पहुंचा दिए हैं।

आशिकी के नशे में चूर नीरज अवैध हथियारों के साथ अपनी वीडियो बना कर अपनी C टावर डाकोली गांव में रहने वाली प्रेमिका को भेजता था। लेकिन ब्रेकअप के बाद प्रेमिका को यह सारी इम्प्रेस करने वाली वीडियो नागवार गुजरी। हालांकि प्रेमिका ने नीरज को कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकन वह नहीं माना।

पुलिस को पेन ड्राइव में डालकर दी वीडियो

C टावर डाकोली निवासी लड़की के साथ नीरज की दोस्ती भी सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों का ऑनलाइन प्यार परवान चढ़ा तो इश्क के रंग में दोनों रंग गए। लेकिन ऑनलाइन वाला प्रेम ज्यादा दिन नहीं चला और यह जल्द ही ऑफलाइन हो गया। इसके बाद भी नीरज की दीवानगी कम नहीं हुई।

प्रतीकात्मक फोटो

सोनीपत थाने मे दी शिकायत में युवती ने कहा कि है नीरज उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर अवैध हथियारों के साथ अपने वीडियो और फोटो भेजता है। अपने पूर्व प्रेमी नीरज को सलाखों के पीछे भेजने का पक्का इंतजाम करते हुए उसके हथियारों के साथ वीडियो और फोटो पेन ड्राइव में डालकर पुलिस को सौंपे हैं।

आशिक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

सोनीपत सदर थाना के I O जोगेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत नीरज नैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लड़की ने कहा कि नीरज अपनी इंस्टाग्राम की आईडी नीरज नैन 07 पर भी हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें