Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के जींद में तेज रफ्तार 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने सीधी टक्कर, 3 की मौत

January 29, 2024

हरियाणा के जींद में तेज रफ्तार 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने सीधी टक्कर, 3 की मौत

हरियाणा में जींद जिले के इगराह गांव में तेज रफ्तार 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने सीधी टक्कर हो जाने से बाइक सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। 1 ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाईकों के परखचे उड़ गए।

हादसे में मरने वालों की पहचान इगराह गांव निवासी प्रिंस, विकास और जगवीर के रूप में हुई है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। प्रिंस और उसका दोस्त विकास बाइक पर किसी काम के लिए निकले थे। गांव में उनकी बाइक सामने से आ रहे जगवीर की बाइक से जा टकराई। तीनों टक्कर के बाद उछल कर सड़क पर गिरे। उनके सिर पर चोटें आई थीं और खून भी खूब बह गया था।

डैड बॉडी ले जाने के लिए अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए ग्रामीण

विकास ने तोड़ा रास्ते में दम

हादसे बाद गांव वालों ने तुरंत प्रभाव से तीनों को एक गाड़ी में डाला और अस्पताल में ले गए। गांव वालों का कहना है कि प्रिंस और जगवीर की सांसे तो गांव में ही थम गईं थीं लेकिन बेसुध विकास की सांसे चल रही थीं। लेकिन अस्पताल में पहुंचने से पहले ही विकास ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

छिन गया घर का सहारा

हादसे में मारा गया जगवीर बहुत ही गरीब परिवार से था। वह घर में अकेला कमाने वाला था। जगवीर पेट्रोल पंप पर नौकरी कर अपना घर चला रहा था। वह रात को ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था कि मौत के क्रूर पंजों ने उसकी जान को रास्ते में ही छीन लिया। जगवीर की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जबकि इस हादसे में मारे दए प्रिंस और विकास की मौत के बाद उनके घरों के चिराग बुझ गए हैं। दोनों अपने-अपने परिवार में इकलौते थे। मोटरसाईकिलों की टक्कर में मारे गए तीनों युवकों की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें