Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाउरू में चीनी दूतावास की पुनः स्थापना टीम ने ध्वजारोहण समारोह का आयोजन

January 29, 2024

नाउरू में चीनी दूतावास की पुनः स्थापना टीम ने ध्वजारोहण समारोह का आयोजन

स्थानीय समय पर 29 नवंबर की सुबह, नाउरू में चीनी दूतावास के पुनः स्थापना टीम ने दक्षिण-पश्चिमी नाउरू द्वीप में अपने अस्थायी कार्यालय स्थान पर ध्वजारोहण का आयोजन किया। लगभग 19 वर्षों में यह पहली बार है कि नाउरू में पांच सितारा लाल झंडा यानी चीनी ध्वज फिर से फहराया गया है। नाउरू में चीनी दूतावास की पुनः स्थापना टीम का अस्थायी कार्यालय चीन हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी (चीन हार्बर कंपनी) के नाउरू परियोजना स्थान में स्थित है।

चीनी दूतावास की संबंधित टीम के सभी सदस्य और चीन हार्बर कंपनी के नाउरू परियोजना विभाग के प्रतिनिधि उस दिन ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए।
नाउरू में चीनी दूतावास की पुनः स्थापना टीम के प्रमुख वांग श्यूक्वांग ने साक्षात्कार में कहा कि चीन और नाउरू स्वाभाविक रूप से पूरक हैं और द्विपक्षीय व्यावहारिक सहयोग में बड़ी संभावनाएं हैं। भविष्य में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर वांग श्यूक्वांग आश्वस्त हैं।

इसके बाद, चीन और नाउरू दोनों पक्ष विकास रणनीतियों को घनिष्ठ रूप से जोड़ेंगे, सहयोग की संभावना खोजने का प्रयास करेंगे और ज्यादा बेहतर सहयोग परियोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे, ताकि दोनों देशों के बीच रिश्तों से दोनों देशों की जनता को लाभ पहुंचे। बताया जाता है कि 24 जनवरी को, चीन और नाउरू ने राजनयिक संबंधों की बहाली पर एक संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने राजदूत स्तर पर राजनयिक संबंध आधिकारिक तौर पर बहाल किए। इस तरह नाउरू चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला 183वां देश बना है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें