Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से दो अनुभवी खिलाडी जडेजा और राहुल बाहर

January 29, 2024

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से दो अनुभवी खिलाडी जडेजा और राहुल बाहर

हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम की नजर वापसी करने पर है। दूसरा टेस्ट विशाखापट्टन में दो फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दो अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और केएल राहुल टीम से बाहर हो चुके हैं। अब टीम चार बड़े खिलाड़ियों के बगैर दूसरे टेस्ट में उतरेगी। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पारिवारिक कारणों से दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण बाहर हैं। भारतीय टीम की वापसी की राह और कठिन हो गई है। चयनकर्ताओं ने मुंबई के सरफराज खान, यूपी के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और तमिलनाडु के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है। पहले से ही दो खिलाड़ियों के बाहर होने से परेशान कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को दो और बदलाव करने होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें