Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ATS खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करेगी

January 29, 2024

ATS खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करेगी

अयोध्या में आतंकी हमले के लिए राजस्थान के गैंगस्टर से रेकी कराने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एटीएस पुख्ता सुबूत जुटा रही है। एटीएस उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से भी मदद लेगी। बता दें कि कनाडा में पनाह लिए पन्नू लगातार भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है। वह कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर को लेकर धमकियां दे चुका है। इसके बावजूद पन्नू के खिलाफ यूपी में कोई केस दर्ज नहीं है।

अयोध्या में हमले की साजिश के मामले में पहली बार उसे नामजद किया गया है। हाल ही में वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। उसके खिलाफ पंजाब में 22 मुकदमे दर्ज हैं। अयोध्या में हमले की साजिश के मामले में एटीएस पन्नू को कानून के दायरे में लाने की कवायद में जुटी है। इसके लिए एक टीम अयोध्या से गिरफ्तार गैंगस्टर शंकर लाल दुसाद के जरिए पन्नू के करीबियों का पता लगा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें