Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाघापुराना में नाबालिगा को किया अगवा, गैंगरेप के बाद घर के बाहर फैंका

January 30, 2024

बाघापुराना में नाबालिगा को किया अगवा, गैंगरेप के बाद घर के बाहर फैंका

मोगाः (गुलाटी )। मोगा के कस्बा बाघापुराना में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 17 साल की नाबालिगा से गैंगरेप हुआ है। कस्बा बाघापुराना के एक गांव में 5 लोगों (उसी गांव के) ने दुकान पर सामान लेने आई साढ़े 17 साल की नाबालिगा का अपहरण कर लिया और और सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह उसके घर के पास गंभीर हालत में फैंककर चले गए। दुष्कर्म करने वालों का दुस्साहस इस कदर था कि लड़की की हालात गंभीर होने के बावजूद उसे अस्पताल ले जाने का विरोध किया।

परिवार के लोगों को इस कदर डराया कि वे बेटी को तपड़ते हुए देखते हुए भी दोपहर तक अस्पताल नहीं ले जा पाए। जब भाजपा मंडल की बैठक में यह सूचना पहुंची तो बाघापुराना भाजपा के प्रभारी गुरविंदर सिंह बबलू ने मंडल प्रधान दीपक तड़वाड़ और भाजपा मंडल अध्यक्ष चमनलाल को मौके पर भेजा और पीड़िता को पहले बाघा पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और वहां से हालत गंभीर होने पर मोगा सिविल अस्पताल रैफर किया गया। वहीं, इस मामले में एस.एस.पी. विवेकशील सोनी का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई में देरी हुई है, तो उनसे भी जबाव तलब किया जाएगा। साथ ही उन्होंने तत्काल डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें