Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में तेज रफ्तार इलैक्ट्रिक बस से कुचल कर 2 युवकों की मौत, कनाडा जाने की तैयारी में था युवक

January 30, 2024

हरियाणा में तेज रफ्तार इलैक्ट्रिक बस से कुचल कर 2 युवकों की मौत, कनाडा जाने की तैयारी में था युवक

पानीपतः हरियाणा में CM की सौगात इलैक्ट्रिक बस की तेज रफ्तारी ने दो युवकों की जान ले ली। घटना GT रोड की है। यहां पर दो बाइक सवार युवकों की पहले एक आगे चल रही ट्राली से मामूली टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गएष इतने में पीछे से हरियाणा सरकार की इलैक्ट्रिक बस आई दोनों युवकों के सिरों को कुचलते हुए निकल गई।

हादसे मे मारे गए युवकों की पहचान 28 वर्षीय शुभम निवासी किबाबपुर मंडी और 19 वर्षीय प्रिंस निवासी कोहंड के रूप में हुई है। दोनों युवक वर्किंग थे और अपना काम खत्म करने बाद बाईक नंबर HR-06BD-5019 पर घर वापस लौट रहे थे। दोनों की ट्राली से टक्कर एसडी इंटरनेशनल स्कूल के पास हुई।

कनाडा पहुंचने से पहले हुआ रुखसत

परिवार वालों का प्रिंस को कनाडा में सेटल करने का सपना अधूरा ही रह गया। वह कनाडा पहुंचने से पहले ही इस दुनिया से रुखसत हो गया। प्रिंस के भाई अमित ने बताया कि प्रिंस कनाडा जाने वाला था उसी सिलसिले में काम सीखने के लिए शुभम के साथ काम पर जाता था। शुभम विवाहित था और उसके दो बच्चे एक 5 वर्ष की बेटी और 1 वर्ष का बेटा है। शुभम की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस बोली-बस ने नहीं कुचला

मौके पर मौजूद लोगो ने बस की पहचान करते हुए कहा कि हरे रंग की e–bus थीं उस पर गुब्बारे लगे हुए थे।वही पुलिस वालों का कहना है कि सभी बसों की जांच की गई है कोई भी बस संदिग्ध नहीं हैं और न ही किसी बस के CCTV कैमरे मे कुछ मिला है। थाना प्रभारी बिलासा राम ने कहा की ट्रॉली सड़क पर गलत तरीके से खड़ी थी। उसे कब्जे में ले लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अभी पुष्टि नहीं हुई है की किस बस के द्वारा युवकों का एक्सीडेंट हुआ है। GM कुलदीप जांगड़ा का कहना है की ई बस के साथ एक्सीडेंट होने के कोई सबूत नहीं है। हालांकि पुलिस जांच में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें