Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के एक वकील ने साकेत कोर्ट की इमारत से कूदकर दी जान

January 30, 2024

दिल्ली के एक वकील ने साकेत कोर्ट की इमारत से कूदकर दी जान

नई दिल्ली। 44 वर्षीय एक वकील ने दक्षिणी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश शर्मा के रूप में हुई है, जो दो वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित था।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात 8 बजे सूचना मिली कि साकेत कोर्ट में एक वकील ने वकील के चैंबर से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई, इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘वकील के चैंबर के पीछे पहुंचने पर शर्मा का शव ग्राउंड फ्लोर की पार्कगिं में पड़ा मिला।‘

पूछताछ में पता चला कि वह दो साल से लीवर की बीमारी से पीड़ित था। सोमवार को वह अस्पताल से पत्नी के साथ साकेत कोर्ट आए थे। उसने पत्नी को गेट पर छोड़ दिया और 30 मिनट बाद उसे घटना की जानकारी हुई। वहां सुसाइड नोट भी मिला।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें