Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

उड्डयन मंत्री सिंधिया ने शेरगिल को लिखा पत्र: आदमपुर से दिल्ली, गोवा, जयपुर और कोलकाता के लिए जल्द शुरू होंगी उड़ानें

January 31, 2024

उड्डयन मंत्री सिंधिया ने शेरगिल को लिखा पत्र: आदमपुर से दिल्ली, गोवा, जयपुर और कोलकाता के लिए जल्द शुरू होंगी उड़ानें

इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए, शेरगिल ने कहा कि सिंधिया ने उन्हें 26 जनवरी, 2024 को एक पत्र के माध्यम से जवाब दिया है कि उड़ान 5.0 के तहत आदमपुर को दिल्ली – एनसीआर, नांदेड़, बैंगलोर, कोलकाता और गोवा से जोड़ने वाले मार्गों को चयनित एयरलाइन को प्रदान किया गया है।

इसे लेकर संबंधित एयरलाइंस निकट भविष्य में परिचालन शुरू कर सकते हैं। यहां जारी एक बयान में शेरगिल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सिंधिया से मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी समुदायों की आस्था और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गुरु रविदास जी की जन्मस्थली और काशी विश्वनाथ मंदिर के पवित्र स्थान के लिए आदमपुर से बनारस तक सीधी उड़ान शुरू करने का अनुरोध पत्र मंत्री को सौंपा था।

शेरगिल ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ानें फिर से शुरू करने का भी आग्रह किया था। शेरगिल ने कहा कि इस पर भी सिंधिया ने पुष्टि की है कि उनके अनुरोध को अनुकूल विचार के लिए सभी निर्धारित घरेलू एयरलाइनों के साथ साझा किया गया है।

शेरगिल ने कहा कि यह एक सकारात्मक खबर है, क्योंकि आदमपुर (जालंधर) और हलवारा (लुधियाना) से हवाई कनेक्टिविटी से न केवल पंजाब की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि अर्थव्यवस्था, पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। शेरगिल ने उनकी मांगों पर सकारात्मकता के साथ विचार करने के लिए सिंधिया का धन्यवाद किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें