Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूसरा दिन भी निकली पंजाब के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती झांकियां

February 2, 2024

दूसरा दिन भी निकली पंजाब के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती झांकियां

अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को देश की आजादी की लड़ाई में पंजाबियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट योगदान और पंजाब की गौरवशाली विरासत और इतिहास से अवगत कराने के लिए निकाली गई झांकियों का अलग-अलग स्थानों पर पहुंचने पर जिले के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं पश्चिमी विधानसभा क्षेत्न के विधायक डा. जसबीर सिंह संधू ने इंडिया गेट पर झाकियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं को पंजाब की अद्भुत समृद्ध विरासत और इतिहास के बारे में शिक्षति करने की विशेष पहल एक मील का पत्थर साबित होगी और राज्य के लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पंजाब के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विरासत के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक इनका दौरा करें ताकि पंजाब के गौरवशाली इतिहास और विरासत के बारे में उनकी जानकारी बढ़ सके। इससे पहले अजनाला में झाकी की पूजा की गई और खुशपाल सिंह धालीवाल ने इसका स्वागत किया। इस मौके पर जहां बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं और बच्चे पंजाब की विरासत और आजादी की लड़ाई में दिए गए योगदान को देखने पहुंचे थे। इसके बाद यह झाकी भाला गांव, कुक्करनवाला, दाना मंडी, राजासांसी से होते हुए इंडिया गेट पहुंची।

गौरतलब है कि पंजाब के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती झांकियां पूरे राज्य में निकल रही हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब की आजादी के इतिहास, नारी शक्ति और संस्कृति की जानकारी से भरपूर 16 फीट ऊंची, 14 फीट चौड़ी, 30 फीट लंबी ये यात्नाएं जिले के महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरेंगी। इस अवसर पर पनग्रेन के चेयरमैन बलदेव सिंह ,बीडीओ सुरजीत सिंह बाजवा, गुरजंट सिंह सोही, बिक्र मजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग झाकियां देखने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें