Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री मान का ‘रोजगार मिशन’ जारी, 518 नौजवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र

February 2, 2024

मुख्यमंत्री मान का ‘रोजगार मिशन’ जारी, 518 नौजवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: सरकारी नौकरियां मुहैया करवाकर राज्य के नौजवानों को समर्थ बनाने का अपना मिशन जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को शिक्षा, उच्च शिक्षा, वित्त, आम राज प्रबंध, सहकारिता, बिजली और अन्य विभागों में भर्ती के लिए 518 नौजवानों को नियुक्ति स्तर सौंपे।

नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर करवाए समारोह के दौरान एकत्रता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों में खाली पड़े सभी पदों पर जल्दी से जल्दी भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समूची भर्ती प्रक्रिया के लिए पुख्ता प्रबंध अपनाए गए हैं, जिस कारण 40 हजार से अधिक हुई इस भर्ती में से किसी एक को भी अदालत में चुनौती नहीं मिली। मान ने कहा कि सरकार के लिए यह गौरव की बात है कि इन नौजवानों को मुकम्मल मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें