Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के तरनतारन का युवक सिरसा में 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अमृतसर से लेकर गया था सप्लाई

February 2, 2024

पंजाब के तरनतारन का युवक सिरसा में 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अमृतसर से लेकर गया था सप्लाई

हरियाणा के सिरसा में पुलिस पंजाब के तरनतारन से संबंध रखने वाले एक युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपनी पहचान राजवीर सिंह उर्फ राजू पुत्र बलविंदर सिंह निवासी झब्बाल जिला तरनतारन के रूप में बताई है। राजू को सिरसा CIA स्टाफ ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है।

सिरसा CIA टीम के बजरंग ने बताया कि तरनतारन (पंजाब) का पकड़ा गया युवक महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास खड़ा था। यह किसी को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आया था। पुलिस को इस पर शक हुआ तो इसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान इसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हीरोइन की कीमत 10 लाख है।

अमृतसर से लाया था हेरोइन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजू सिरसा में नशा सप्लाई करने के लिए आया था। उसने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह अमृतसर में किसी विजय सिंह नाम के व्यक्ति से हेरोइन लेकर आया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राजवीर सिंह उर्फ राजू को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि यह अमृतसर में कहां से और किन लोगों से हेरोइन लेकर आया था और आगे सिरसा में कहां पर और किन लोगों को सप्लाई देने जा रहा था। इसके सारे फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक पता लगा कर सारे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें