Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ayodhya Ram Mandir : भक्तों ने दस दिनों में प्रभु रामलला को दिल खोलकर 12 करोड़ का किया दान

February 3, 2024

Ayodhya Ram Mandir : भक्तों ने दस दिनों में प्रभु रामलला को दिल खोलकर 12 करोड़ का किया दान

Ayodhya Ram Mandir : 22 जनवरी से श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हुआ है तब से लगातार भक्त दर्शन करने को उमड़ रहे हैं। साथ ही पिछले दस दिनों में रामलला को लगभग 12 करोड़ का दान मिल चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को समारोह में पहुंचे आठ हजार मेहमानों ने पूरे भाव से निधि समर्पण किया था। इसके चलते 22 जनवरी को ही 3़ 17 करोड़ का दान रामलला को प्राप्त हुआ। 23 जनवरी से आम लोगों के लिए राम मंदिर के दरवाजे खोल दिए गए। तब से लेकर अब तक मंदिर दर्शन करने के लिए देशभर से भारी संख्या में भक्तों का अयोध्या आना जारी है। मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंदिर को जनता के लिए खोले हुए 11 दिन हो गए हैं और दान पेटियों में चढ़ावे के रूप में 8 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। जिसमें 3.5 करोड़ रुपये चेक और ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से दान किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें