Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

February 3, 2024

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

लखनऊ। भाजपा के वरष्ठि नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान किए जाने की घोषणा पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच पर एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्नेत एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है। राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुर्नत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्नेत हैं। आदरणीय आडवाणी जी को हार्दिक बधाई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरुष, समर्पण, समन्वय, सिद्धान्त एवं सदाचरण के प्रतीक व हमारे प्रेरणास्नेत, भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को ‘भारत रत्न‘ दिये जाने का फैसला स्वागत योग्य एवं अभिनंदनीय है। आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें