Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

snowfall : मनाली में बर्फबारी का दौर जारी, बर्फ के बीच मस्ती कर रहे सैलानी

February 4, 2024

snowfall : मनाली में बर्फबारी का दौर जारी, बर्फ के बीच मस्ती कर रहे सैलानी

मनालीः (सृष्टी)। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। लंबे समय के बाद हो रही बारिश और बर्फबारी से प्रदेश के किसानों का बागवानों ने राहत की सांस ली है। तो वहीं आने वाले समय में पर्यटन कारोबार को भी इसका काफी फायदा मिलेगा। जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर भी रविवार सुबह से बारिश और बर्फबारी के दौर जारी है।

जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी हो रही है और यहां पर सड़क पर बर्फ के कारण फिसलन भी बन गई है। वहीं मनाली में बर्फ का मजा लेने के लिए आए सैलानी भी खूब मस्ती कर रहे हैं और आसमान से बर्फ के फाहों के बीच नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इसके अलावा बर्फ के चलते सड़क पर वाहनों के फिसलने का भी खतरा बन गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें