Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nora Fatehi ने शेयर किया आई एम बॉसी का बीटीएस वीडियो

February 5, 2024

Nora Fatehi ने शेयर किया आई एम बॉसी का बीटीएस वीडियो

मुंबई: अपने म्यूजिक वीडियो आई एम बॉसी को लेकर एक्ट्रेस नोरा फतेही चर्चाओं में हैं। नोरा ने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो के लिए अपने बाल और मेकअप कराते हुए बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया। वीडियो में बैकग्राउंड में उनका गाना बज रहा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, आप मुझे रोक नहीं सकते। ट्रैक का ऑडियो फॉर्मेट दिसंबर में जारी किया गया था और म्यूजिक वीडियो एक सप्ताह पहले रिलीज किया गया। इसमें नोरा एनर्जी से भरपूर डांस कर रही हैं।
इस सॉन्ग को इंटरनैशनल कोरियोग्राफर जोजो गोमेज ने कोरियोग्राफ किया है, जो पहले बेयोंसे, ब्रिटनी स्पीयर्स, जस्टिन बीबर, डेमी लोवाटो, जे. बल्विन और बैकस्ट्रीट बॉयज के साथ सहयोग कर चुके हैं। ए¨क्टग फ्रंट की बात करें तो नोरा विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म क्रैक- जीतेगा तो जिएगा! में नजर आएंगी। इसमें अजरुन रामपाल और एमी जैक्सन भी हैं। एड्रेनालाइन रशिंग स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है और यह 23 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/C24dHPYi9ys/?hl=en

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें