Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Virat Kohli और Anushka Sharma के घर फिर गूंजने वाली है किलकारी, AB de Villiers ने किया खुलासा

February 8, 2024

Virat Kohli और Anushka Sharma के घर फिर गूंजने वाली है किलकारी, AB de Villiers ने किया खुलासा

मुंबई: विराट कोहली के इंगलैंड के खिलाफ पहले दो टैस्ट मैचों में नहीं खेलने के कारण का खुलासा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और उनके एक समय के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम के साथी एबी डिविलियर्स ने बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान और उनकी अभिनेत्री पत्नीअनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एबी डिविलियर्स ने अपने यूटय़ूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, इसलिए विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।’

विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। उनके घर पहली संतान बेटी वामिका 11 जनवरी 2021 को हुई। नवीनतम पोस्ट में, डिविलियर्स ने बताया कि कैसे उन्होंने कोहली को उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछने के लिए फोन किया था और उन्हें बताया गया था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टैस्ट से दूर रह रहे हैं क्योंकि वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते थे क्योंकि यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण समय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें