Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे का किया स्वागत, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

February 9, 2024

अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे का किया स्वागत, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

मुंबई: फिल्म 12वीं फेल के अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल ने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें शेयर की। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, ‘07.02.2024 हम एक हो गए हैं, हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूल रहे हैं।’ नोट में हुडी, मुलायम खिलौने, दूध पिलाने की बोतल, जैसी बच्चों की चीजों की तस्वीरें हैं।

विक्रांत ने पोस्ट को हाथ जोड़ने वाले इमोजी और सफेद दिल के साथ कैप्शन दिया। विक्रांत अभिनीत 12वीं फेल में भूमिका निभाने वाले यूपीएससी ट्रेनर विकास दिव्यकीर्ति ने पोस्ट पर लिखा, ‘आप दोनों को अपने जीवन में छोटे राजकुमार के आने के लिए बधाई। अद्भुत माता-पिता पाने के लिए छोटे राजकुमार को बधाई।’ 12वीं फेल में विक्रांत के साथ अभिनय करने वाली मेधा शंकर ने कहा, ‘आप लोगों को बधाई हो।’राशि खन्ना ने कहा, ‘बधाई हो मैसीज।’ सुनील शैट्टी, जोया अख्तर, वाणी कपूर, मनीष मल्होत्र, सुरभि ज्योति और अन्य ने भी पोस्ट पर बधाई दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें