Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के हिसार में हादसा, शादी से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई 3 की मौत, 3 घायल

February 9, 2024

हरियाणा के हिसार में हादसा, शादी से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई 3 की मौत, 3 घायल

हरियाणा के हिसार में दोस्त की शादी से लौट रहे युवकों की कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में बिडली विभाग में काम करने वाले जूनियर इंजीनियर (JE) भुवनेशसांगवान निवासी रेवाड़ी, क्लर्क (LDC) मनदीप, JSE राजेश के रूप में हुई है।

घायलों में फतेहाबाद में भोजराज के रहने वाले संदीप, जींद निवासी अमन, मॉडल टाउन में रहने वाले रविन्द्र शामिल हैं। हादसे के बाद लोगों ने तीनों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया है। लोगों ने बताया कि कार इतनी तेज रफ्तार से टक्कर मारी कि टक्कर के बाद पेड़ ही गिर गया।

हादसे में घायल युवक

नींद आने के कारण हुआ हादसा

पहली नजर में यह हादसा कार के चालक को नींद आने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। मांगली चौकी इंचार्ज SI कृष्ण ने कहा कि मृतकों की डैड बॉ़डी मोर्चरी में रखवा दी है। पोस्ट मार्टम में पता चल पाएगा कि इन्होंने कोई नशा इत्यादि तो नहीं कर रखा था।

उन्होंने कहा कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त वह और उनके साथी सुखबीर सिंह और हवासिंह गश्त पर थे। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को एम्बुलैंस बुलाकर अस्पताल में पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें