Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

गृह मंत्री Amit Shah का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA

February 10, 2024

गृह मंत्री Amit Shah का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू कर दिया जाएगा। अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, कि ‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगान और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है।

अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेस का भी वादा है। उन्होंने कहा, कि ‘जब देश का बंटवारा हुआ और वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हुआ, वे सभी भारत आना चाहते थे। उस समय कांग्रेस ने कहा था कि आप यहां आएं, आपको यहां की नागरिकता दी जाएगी।’ केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्ष पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा, कि ‘सीएए को लेकर हमारे मुस्लिम भाइयों को गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है। सीएए केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है। दिसंबर 2019 में संसद द्वारा सीएए के पारित होने और उसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

अमित शाह ने वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर चल रही चर्चा पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रामनाथ कोविंद समिति का गठन किया है, जो लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मार्च में वन नेशन, वन इलेक्शन पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें