Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी रेलवे और अन्य विभागों ने सुगम यात्रा की सुनिश्चित

February 10, 2024

चीनी रेलवे और अन्य विभागों ने सुगम यात्रा की सुनिश्चित

10 फरवरी यानी चीनी चंद्र नव वर्ष का पहला दिन, वसंत महोत्सव यात्रा के 16 वें दिन में प्रवेश कर चुका है। चीनी रेलवे, विद्युत ऊर्जा, नागरिक उड्डयन और अन्य संबंधित विभागों ने सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करते हुए यात्रा सेवाओं में सुधार किया, ताकि नए साल की छुट्टियों के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

चीनी रेलवे समूह कंपनी द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक, 9 फरवरी को 82 लाख 57 हजार यात्रियों ने रेलवे से यात्रा की, जबकि 10 तारीख को 55 लाख यात्रियों के रेलव के जरिए जाने की उम्मीद है। 

 इसके अलावा, कई स्टेशनों ने पर्यटकों के खाने के लिये “स्प्रिंग फेस्टिवल स्पेशल पैकेज” प्रदान किया,जिसकी कीमत 20 युआन से अधिक नहीं थी। साथ ही बुजुर्ग, बीमार, विकलांग और गर्भवती महिलाओं के लिये भी कुछ विशेष सेवा उपलब्ध रही। 

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें