Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोने में निवेश का मौका, 12 फरवरी से खरीद सकेंगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

February 11, 2024

सोने में निवेश का मौका, 12 फरवरी से खरीद सकेंगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

नई दिल्ली: वित्त मंत्रलय ने कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 (श्रृंखला 4) 12-16 फरवरी के दौरान सदस्यता के लिए खोला जाएगा, इसकी निपटान तिथि 21 फरवरी है। आरबीआई द्वारा सोने के बांड 6,263 रुपए प्रति ग्राम की कीमत पर जारी किए जाएंगे। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निर्गम मूल्य से 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया है, जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान डिजीटल मोड के माध्यम से किया जाता है।

ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 6,213 रुपए प्रति ग्राम सोना होगा। बांड के लिए भुगतान नकद भुगतान (अधिकतम 20,000/- रुपए तक) या डिमांड ड्राफ्ट या चैक या इलैक्ट्रॉनिक बैंकिंग के माध्यम से होगा। एसजीबी विभिन्न चैनलों के माध्यम से उपलब्ध होंगे, इनमें अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, स्टॉक होलिं्डग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसी आईएल), क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआईएल), नामित डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज, जैसे नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) शामिल हैं।

केंद्रीय बैंक दरअसल भारत सरकार की तरफ से स्वर्ण बॉन्ड जारी करता है। ये निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हंिदूू परिवार (एचयूएफ), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को ही बेचे जा सकते हैं।?सोने की भौतिक मांग को कम करने के इरादे से सबसे पहले गोल्ड बांड योजना नवंबर?2015 में लाई गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें