Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़ में हथियारों के बल पर 2 दुकानों से लूट, करीबन 2.50 लाख कैश लेकर आरोपी फरार

February 11, 2024

बहादुरगढ़ में हथियारों के बल पर 2 दुकानों से लूट, करीबन 2.50 लाख कैश लेकर आरोपी फरार

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। देर रात तक लाइनपार थाना व सीआईए की कई टीमें छानबीन में जुटी थी। पहली वारदात अग्रवाल कॉलोनी स्थित एक बीड़ी माचिस के थोक व्यापारी के यहां हुई। शाम को दुकान मालिक हरभगवान बैठा था।

करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार दो बदमाश आए और उस पर पिस्तौल तानकर रुपयों रुपयों की डिमांड की। घबराकर हरभगवान गल्ला खोलने लगा तो बदमाशों ने काउंटर का शीशा तोड़ दिया और एक लाख दस हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।

पुलिस इस वारदात को सुलझाने में जुटी थी कि करीब आठ बजे रेलवे रोड के विश्वकर्मा चौक स्थित जय शंकर किरयाना स्टोर पर वारदात हो गई। यहां तीन बदमाशों ने हवाई फायर करने के बाद रुपये लूटे। शिकायतकर्ता शिव शंकर बंसल का कहना है कि रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान पर था।

इसी दौरान नाले के साथ वाले रास्ते से बदमाश उसकी दुकान में घुसे। जान से मारने की धमकी देते हुए फायर किया और गल्ले से डेढ़ लाख से अधिक नकदी ले गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,करीब डेढ़ घण्टे कर अंदर लूटपाट की दो वारदात हो जाने से व्यापारियों में रोष पनप गया। गुस्साए लोगों ने विश्वकर्मा चौक पर जाम लगा दिया।

करीब पौने दस बजे तक जाम कायम था। इस कारण आवागमन बाधित रहा। वहीं, सूचना पाकर लाइनपार थाना, सीआईए की कई टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने लोगों को समझाकर मार्ग खुलवाने के प्रयास किए। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही हैं। जल्द से जल्द वारदात सुलझाने का प्रयास रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें