Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशेड़ी बेटे के लिए गांजा लेकर जेल पहुंची मां, देखकर जेल वाले भी हुए हैरान

February 12, 2024

नशेड़ी बेटे के लिए गांजा लेकर जेल पहुंची मां, देखकर जेल वाले भी हुए हैरान

मां की ममता के अनोखे किस्से अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं. इसी में शनिवार यानी 10 फरवरी को एक मां बिजनौर जिला जेल पहुंची। उसका बेटा करीब एक साल से बिजनौर के जिला जेल में बंद है। मुलाकात से पहले पुलिस कर्मी मिलने आने वाले कैदियों के परिजनों की तलाश ले रहे थे। महिला पुलिस कैदियों से मिलने आने वाली महिलाओं की भी तलाशी ले रही थीं। तलाशी में महिला पुलिस कर्मियों ने एक महिला के जूत उतरवाए तो महिला के जूतों में गांजा का पैकेट मिला। जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जांच में पता चला कि पैकेट में करीब 10 ग्राम गांजा था। इसके साथ महिला से पूछतछात शुरू हुई। महिला ने बताया कि तारिकमपुर की रहने वाली हळैजाहिद हुसैनी की बीवी अमीर फातमाा है। जूतों से निकले गांजा के बारे में बताई कि उसका बेटा एक साल से जेल में बंद है। उसका बेटा नशे का आदी है। इसीलिए वो उसके लिए गांजा लेकर आई थी, लेकिन तलाशी के दौरान पकड़ी गई। जेलर रवींद्र नाथ ने महिला को पुलिस हवाल कर दिया। महिला के खिलाफ संबंतिध धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें