Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीमाएं सील करने के कारण 4000 ट्रक फंसे : गर्ग

February 13, 2024

सीमाएं सील करने के कारण 4000 ट्रक फंसे : गर्ग

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मंगलवार को कहा कि किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिये हरियाणा सरकार के पंजाब और दिल्ली से लगी सीमायें सील करने के कारण 4000 से ज्यादा माल से भरे ट्रक सड़कों पर फंसे हैं और व्यापारियों का करोड़ों रुपयों का नुकसान हो रहा है। गर्ग ने यहाँ जारी बयान में कहा कि इसके अलावा इंटरनेट सेवाये बंद करने से ऑनलाइन ट्रे¨डग, ऑनलाइन बिलिंग, ऑनलाइन बैंकिंग नहीं हो पा रही और व्यापार तथा अन्य कार्य पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गये हैं। गर्ग ने कहा कि चारों तरफ से बैरिके¨डग करके जनता को कैद करना उचित नहीं है और सरकार को अपने वादे के अनुसार किसानों की समस्याओं का हल करना चाहिये।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का कानून बनाने, कर्ज माफी और दो साल पहले हुये किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिये जाने समेत मांगों को लेकर किसान संगठनों ने दिल्ली कूच की घोषणा की है। किसान संगठनों को आंदोलन टालने के लिये मनाने की खातिर केंद्र से भेजे तीन मंत्रियों की कल रात हुई वार्ता ‘विफल’ हो चुकी है और किसान नेताओं ने कहा कि सरकार उनकी कोई मांग नहीं मान रही और केवल आंदोलन टालना चाहती है लेकिन आंदोलन जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें