Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

18 फरवरी को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने की तैयारी, DC ने विभिन्न विभागों की ड्यूटी की निर्धारित

February 13, 2024

18 फरवरी को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने की तैयारी, DC ने विभिन्न विभागों की ड्यूटी की निर्धारित

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 18 फरवरी को नकोदर में विकास कार्य लोक समर्पित करने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज यहां जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बैठक की अध्यक्षता की और मुख्यमंत्री के दौरे के लिए उचित प्रबंध और तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि प्रबंधों संबंधी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी प्रबंध समय पर पूरे किए जाए।

उन्होंने कहा कि आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वेन्यू कमेटी, सुरक्षा समिति, वित्त समिति आदि विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

सारंगल ने पुलिस विभाग को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के लिए पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग आदि सभी आवश्यक प्रबंध समय पर किए जाएं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है, जिसके लिए उचित प्रबंध किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की साफ-सफाई, लोगों के बैठने की व्यवस्था, पीने वाले पानी, निर्बाध बिजली आपूर्ति, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमों की तैनाती आदि सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम उचित ढंग से संपन्न हो सके।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को पूरी व्यवस्था की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नगर निगम अमरजीत सिंह और सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें