Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

20 लाख करोड़ रुपये बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज पहली भारतीय कंपनी बनी

February 14, 2024

20 लाख करोड़ रुपये बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज पहली भारतीय कंपनी बनी

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गयी। शेयर बाजार में मजबूती के बीच मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर भी कारोबार के दौरान 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया।आरआईएल का शेयर बीएसई में 1.88 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 2957.80 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गया। बाद में यह 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,928.95 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण कारोबार के दौरान बढक़र 20,01,279.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि कारोबार समाप्त होने पर यह 19,81,635.72 करोड़ रुपये था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 1.89 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 2,958 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गया। बाद में यह 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,926.20 रुपये प्रति इक्विटी रहा। पिछले दो सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण करीब एक लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

बाजार मूल्यांकन के लिहाज से 10 प्रमुख कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी हुई है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें